ब्रेकिंग
जितेन्द्र शुक्ला,(भापुसे) पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा यातायात मुख्यालय, नेहरू नगर का वार्षिक किया गय... दुर्ग में शराब तस्करी का पर्दाफाश: लाल-नीली बत्ती लगी SUV से 87 हजार की अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार दुर्ग रेंज में नवीन आपराधिक कानूनों पर तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण सम्पन्न महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी सीएम व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव से की मुलाकातः नगर निगम के वि... भिलाई में युवक की संदिग्ध मौत: नगर निगम कार्यालय के पीछे मिला शव -स्पैरो के टैक्स संबंधी शिकायतों शिविर में पहुच रहे है लोग,स्पैरो के टैक्स संबंधी शिकायतोंसमाधान 21 ... दर्दनाक सड़क हादसा: ब्रेकर पर बाइक से गिरने के बाद 12 साल की बच्ची की ट्रेलर से कुचलकर मौत सार्वजनिक शौचालय स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त होंगे, मरम्मत व रखरखाव के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी... जैन संतों पर हमले के विरोध में ‘कलेक्टोरेट चलो’ रैली में शामिल हुए अरुण वोरा, बोले – संतों की सुरक्ष... हर घर तक पहुंचेगा ‘आवास प्लस 2.0’ सर्वे, 30 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश
भिलाई

सीबीआई ने सुबह सुबह मारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एमएलए देवेन्द्र यादव सहित कई पुलिस के अधिकारियों के यहां छापा

भिलाई। आज सुबह दुर्ग जिले में सीबीआई की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल,
विधायक देवेन्द्र यादव  सहित छग पुलिस के पुलिस अधीकारी अभिषेक पल्ल्व,
आनंद छाबडा, एएसपी संजय ध्रुव सहित कई ठिकानों पर छापा मारी।  यहीं नहीं
दुर्ग में एसपी रहते उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल
और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर भी सीबीआई की एक एक टीमें पहुंचीं।

सीबीआई की टीम केपीएस नेहरू नगर के संचालक निशांत त्रिपाठी और पूर्व सीएम
के ओएसडी रहे भिलाई-3 निवासी मनीष बंछोर के घर पर भी छापा मारा है।
सुबह 7 बजे से दो अलग अलग गाडियों में 7 सदस्यीय टीम ने छापामारने
पहुंचे। सीबीआई की छापे की कार्यवाही समाचार लिखे जाने जारी है। ये पता
नही चल पाया कि छापे में सीबीआई को किसके यहां से क्या मिला? आनंद छाबडा
एवं संजय ध्रुव के यहां से सीबीआई की टीम सुबह साढे 11 बजे ही कार्यवाही
खत्म कर चली गई।

जब सीबीआई का छापा पड़ा तो उस समय आनंद छाबडा एवं संजय
ध््राुव दोनो अधिकारी घर पर नही थे। वहीं अभिषेक पल्लव के यहां व पूर्व
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के यहां सीबीआई की
टीम डटी हुई है। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मुख्यमंत्री
के निवासी भिलाई तीन पहुंचे है।

इनके अलावा  पूर्व मुख्यमंत्री निवास में महापौर निर्मल कासरे, सभापति कृष्णा चन्द्राकर, लोकसभा प्रत्याशी रहे राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर दुर्ग आर एन वर्मा, पूर्व विधायक द्वय अरूण वोरा, प्रतिमा चन्द्राकर, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, सुजीत बघेल, ब्लाक अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई शहर
कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पार्षद संतोष तिवारी, वेंकट रमना, मोहन
साहू, भूपेंद्र कुमार, लावेश मदनकर, युकां नेता सुबोध हरितवाल, सुजीत
बघेल सहित सैकड़ों लोग पहुंच गये।

उमेश बघेल, संदीप सिंह, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद आदि के पहुंचने पर
सीबीआई कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की गई। इस दौरान पुलिस के साथ
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केन्द्र के इशारे पर सीबीआई व केन्द्रीय एजेंसियां कांग्रेस नेताओं को तंग कर रही है।
भूपेश बघ्ेाल का कद इससे और बढ रहा है, वे पूरे देश के बडे नेता है।

केन्द्रनीत भाजपा सरकार इस प्रकार की कार्यवाही कर लोकतंत्र की हत्या कर
रहे है। वहीं पूर्व विधायक अरूण वोरा, सीजू एन्थोनी व आर एन वर्मा
देवेन्द्र निवास पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व विधायक अरूण वोरा ने कहा कि
यह जो कार्यवाही हो रही है, दुर्भावनाग्रस्त है, मैँ इसकी निंदा करता
हूं। जनता के बीच कांग्रेस की छवि बेहतर हो रही है,भाजपा इन नेताओं से
घबरा रही है। इसलिए केन्द्रीय एजेंसियों का भाजपा दुरूपयोग कर
कांगे्रसियों को बदनाम कर रही है और उनकी छबि खराब कर रही है।

यहां ये बताना लाजिमी होगा कि देवेनद्र यादव इन दिनों बिहार और दिल्ली में है।
आज सुबह जब सीबीआई भिलाई विधायक देवेन्द्र के यहां छापा मारने पहुंची तो
देवेन्द्र यादव की माता ने सीबीआई वालों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि
मेरे घर में कोई पुरूष नही है, केवल महिलाएं है, आप लोग जाईये विधायक
देवेंद्र यादव इस समय बिहार व दिल्ली प्रवास पर हैं।

उन्होंने करीब घंटे भर तक टीम को अंदर जाने नहीं दिया। टीम ने विधायक की मां को समझाइश दी, जिसके बाद सीबीआई ने घर के अंदर प्रवेश कर कार्रवाई शुरू किया। इसी तरह भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर के घर ताला तोड़कर सीबीआई की टीम
ने अंदर प्रवेश किया। मनीष बंछोर अपने परिवार के साथ बाहर घूमने गए हुए
हैं।

जैसे ही ये खबर आग की तरह फैली कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल और एमएलए
देवेन्द्र के घर सीबीआई छापा मारने पहुंची है वैसे ही सुबह से ही
देवेन्द्र समर्थक युवक कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारी कांग्रेसी पार्षद,
व कांग्रेस के कार्यकर्ता देवेन्द्र निवास पहुंच गये और शाम तक डटे रहे
जिसमें महापौर भिलाई नीरजपाल, सभापति बंटी साहू, एमआईसी मेंबर आदित्य
सिंह, शरद मिश्रा, जुल्फीकार, अफरोज खान मामू, संदीप वोरा, इमाम, मेहदी

हसन, यशराज, राजू, मनीष तिवारी, अभिषेक मिश्रा, अतुल राय, सुमीत पवार,
लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, रौनक भाटिया, जी याकूब पूर्व एल्डरमेन,
रौनक सचदेव, राजेन्द परगनिहा, पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा, पूर्व पार्षद
सूर्यकांत सिन्हा, सेक्टर 6 के पार्षद सेवन ठाकुर, साकेत चन्द्राकर,
पार्षद उमेश साहू, कांग्रेसी नेता हरीश सिंह,  अभिषेक अवस्थी, मंतोष
यादव, भूपेन्द्र यादव, सौरभ मिश्रा, आकाश कन्नौजिया, अतुल श्रीवास्तव
सहित दुर्ग-भिलाई व राजनांदगांव के कई नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button