ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने की शिनाख्त की अपील

दुर्ग। शहर के महमरा एनिकट के दाहिने किनारे स्थित शिवनाथ नदी से आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही अंजोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दुर्ग मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

अंजोरा चौकी प्रभारी के अनुसार,
सुबह-सुबह स्थानीय लोगों ने महमरा घाट पर शव को बहता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।

मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष बताई जा रही है। शव पर पीले रंग का कुर्ता और पीले रंग की धोती पहनी हुई है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति शव की पहचान कर सके या लापता व्यक्ति की जानकारी रखता हो, तो वे अंजोरा चौकी प्रभारी से मोबाइल नंबर 94791 92060 पर संपर्क करें।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान के बाद ही मृत्यु के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button