छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास में निकला जहरीला नाग, सर्प रक्षक ने किया सफल रेस्क्यू

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बोरसी स्थित निवास में रविवार रात एक जहरीला नाग निकलने से हड़कंप मच गया। यह घटना 26 मई की रात करीब 8 बजे की है, जब घर में नाग दिखाई देने पर परिजन घबरा गए और तुरंत सर्प रक्षक राजेश को सूचना दी गई।
राजेश कुछ ही समय में मौके पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ नाग को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि यह सांप विषैला था, जिससे आसपास खतरे की स्थिति बनी हुई थी। राजेश ने बिना किसी नुकसान के सफलतापूर्वक नाग को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
जनहित में सूचना:
यदि आपको भी कहीं सांप नजर आए तो घबराएं नहीं, सर्प मित्र राजेश को तत्काल संपर्क करें। वे पूरी सुरक्षा और दक्षता के साथ रेस्क्यू करते हैं।
📞 संपर्क: +91 79749 37882














