ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
दुर्ग

चाकू की नोंक पर मोबाइल लूट: दो आरोपी दबोचे, एक नाबालिग शामिल

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र निवासी देवराज साहू से चाकू की नोंक पर मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है।

यह घटना 1 जून 2025 को उस वक्त हुई जब देवराज साहू, जो ग्रीन चौक स्थित एस.पी. पेट्रोल पंप के पीछे रहता है, रायपुर गुढ़ियारी में पेंटिंग के काम से जा रहा था। सुपेला क्षेत्र के चंद्रा मौर्या टॉकीज चौक के पास उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिस कारण वह सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान दो युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर उसकी शर्ट की जेब से 10,000 रुपये कीमत का रेडमी मोबाइल लूट लिया। जब देवराज ने विरोध किया तो उन्होंने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरकर पीड़ित को मोबाइल सौंपना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 646/2025 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी जसवंत सिंह उर्फ गोरु और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन और चाकू बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जसवंत सिंह उर्फ गोरु एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस सफल कार्रवाई में थाना सुपेला की टीम—निरीक्षक विजय यादव, सहायक उपनिरीक्षक मोतिलाल खुरसे, आरक्षक योगेन्द्र बिलौने, सुर्या सिंह और दुर्गेश राजपूत—की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button