ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

मां चंडिका मंदिर में विद्यारंभ संस्कार संपन्न

दुर्ग | विश्व हिन्दू परिषद मंदिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क विभाग की पहल पर मां चंडिका मंदिर न्यास समिति एवं रमेश चंद्र फाउंडेशन व हेल्पिंग हैंड संस्था के सहयोग से दुर्ग नगर में पहली बार सामूहिक विद्यारंभ संस्कार कराया गया।

विद्यारंभ संस्कार में मुख्य रूप से मां चंडिका मंदिर न्यास समिति के व्यवस्थापक पं. जय शर्मा ,रमेश चंद्र फाउंडेशन हेल्पिंग हैंड संस्था की प्रमुख समाजसेवी डॉ  मानसी गुलाटी, चंडी मंदिर न्यास समिति के ट्रस्टी गिरधर शर्मा विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांत मठ मंदिर प्रमुख डॉ आचार्य नीलेश शर्मा , मंदिर संरक्षण समिति दुर्ग के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता उपस्थित थे।

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में लगभग 61 बच्चों का सामूहिक विद्यारंभ संस्कार कराया गया जिसमें 25 अभिभावक और 61 बच्चे शामिल हुए।
पुस्तक कॉपी पेन पेंसिल कटर पाठ्य सामग्री नारियल मिष्ठान के द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर विद्यारंभ संस्कार कराया गया।

डॉ  मानसी गुलाटी ने विद्यारंम संस्कार की महत्ता को विस्तार से बताया।
प्राचीन काल से मंदिर संस्कार के प्रमुख केन्द्र रहे हैं, भारतीय संस्कृति के अंतर्गत 16 संस्कारों में से एक विद्यारंभ संस्कार है। जब बच्चा विद्यालय पढ़ने जाता है तो बच्चे में ज्ञान की वृद्धि बौद्धिक क्षमता का विकास एवं सहज रूप से विद्या की प्राप्ति हो इसलिए इस संस्कार को वैदिक मंत्रों के साथ करने की परंपरा रही है। मां चण्डिका मंदिर दुर्ग में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले बच्चों का वैदिक विधि विधान से मंत्रों के साथ सामूहिक विद्यारंभ संस्कार कराया गया।

डॉ आचार्य नीलेश शर्मा ने बताया कि दुर्ग नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में विद्यारंभ संस्कार कराया जाएगा, मंदिर संस्कार का केंद्र है ।
पं जय शर्मा ने कहा कि हर वर्ष मां चंडिका मंदिर में विद्यारंभ संस्कार कराया जाएगा इसके लिए चंडी मंदिर न्यास समिति पूरा सहयोग करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button