ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

पुलिस सेवा को सलाम: दिवंगत आरक्षक की मां को मिला 1 करोड़ का बीमा दावा

दुर्ग |  दुर्ग से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए पुलिस आरक्षक उपेन्द्र कुमार तिवारी की माताजी चंद्रकांति तिवारी को 1 करोड़ की बीमा राशि का चेक सौंपा गया। यह राशि पुलिस सेलरी पैकेज योजना के अंतर्गत प्रदान की गई।

चेक सौंपने का कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपक मंडल और शाखा प्रबंधक राहुल मोदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिवंगत आरक्षक की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

दुर्घटना में गया पुलिस विभाग का एक होनहार सिपाही

आरक्षक क्रमांक 1724 उपेन्द्र कुमार तिवारी, जिला दुर्ग में कार्यरत थे।
26 दिसंबर 2024 को एक दुखद सड़क दुर्घटना में उनका असमय निधन हो गया। उनकी मृत्यु से पुलिस विभाग सहित पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई थी।

पुलिस सेलरी पैकेज योजना के तहत मिला आर्थिक सहयोग

भारतीय स्टेट बैंक और पुलिस विभाग के बीच एक विशेष एमओयू (MOU) के तहत पुलिस सेलरी पैकेज लागू है, जिसमें किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपये तक का बीमा दावा नामिनी को प्रदान किया जाता है।

इसी योजना के तहत दिवंगत आरक्षक की नामिनी उनकी माता चंद्रकांति तिवारी को यह राशि दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button