ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
छत्तीसगढ़

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत नशीली प्रतिबंधित दवाइयों का विक्रय करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाही

उतई | उतई थाना क्षेत्रान्तर्गत नशीली दवाइयां के दुरुपयोग, अवैध तस्करी की रोकथाम/लगाकर उक्त अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों का द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए थाना उतई पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यवाही किया गया।

विदित हो कि पूर्व में दिनांक 22/05/2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सेलूद पाटन रोड रजिया दुकान के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बिक्री करने की सूचना पर मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियान कृष्णा यादव, अजय यादव, मनोज डोंगरे, गोवर्धन लाल सिंह के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट एवं कैप्सूल को बरामद कर आरोपियों को दिनाँक 22/05/2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसी क्रम में प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी नेतराम साहू जो एम आर फील्ड में सेल्स का काम करता है, जिसके द्वारा मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम एवं कैप्सूल ट्रामाडोल को ऑर्डर पर बिक्री किया जाता था।

आरोपी की पता तलाश कर आरोपी के कब्जे से मोबाइल, आधार कार्ड, बिजनेस कार्ड एवं नगदी रकम 2000/- रुपए को जप्त कर आरोपी को दिनांक 28/06/2025 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिव चंद्र, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर व थाना स्टाफ की सराहनीय योगदान रहा है।

अपराध क्रमांक 198/2025 धारा 8,22(क),27(क) एनडीपीएस एक्ट

पूर्व में दिनाँक 22/05/2025 को गिरफ्तार आरोपी:- (1) कृष्णा यादव पिता गजाधर यादव उम्र 21 वर्ष पता ग्राम बठेना थाना पाटन
(2) अजय यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 21 वर्ष पता ग्राम घुघवा थाना पाटन

(3) मनोज डोंगरे पिता स्व. गिरधारी डोंगरे उम्र 27 वर्ष पता रामनगर बिजली ऑफिस के पास राजनांदगांव हाल पता पुराना बस स्टैंड पाटन थाना पाटन

(4) गोवर्धन लाल सिन्हा पिता ठाकुर राम सिन्हा उम्र 45 वर्ष पता ग्राम केसरा थाना रानीतरई हाल सिन्हा मेडिकल स्टोर्स पाटन थाना पाटन

दिनाँक 28/06/2025 को गिरफ्तार आरोपी :- नेतराम साहू पिता दुकालू लाल साहू उम्र 29 वर्ष पता ग्राम झरिया थाना चुन्नू जिला बेमेतरा हाल पता रावतपुरा कॉलोनी फेस 2 मठपुरैना थाना टिकरापारा जिला रायपुर

जप्त संपत्ति:- नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम एवं कैप्सूल ट्रामाडोल, मोबाइल, आधार कार्ड, बिजनेस कार्ड एवं नगदी रकम 2000/- रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button