ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चाकू की नोक पर लूट करने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

दुर्ग  | प्रार्थी देवेन्द्र सोनकर पिता राजकुमार सोनकर उम्र 21 साल निवासी डिपरापारा हनुमान मंदिर के पास वार्ड क्र. 39 दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.) के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.07.2025 के 16ः30 बजे डिपरापारा हनुमान मंदिर के पास दुर्ग के पास लक्की उर्फ लक्ष्मीनारायण यादव, प्रियांशु व भूपेन्द्र भारती के द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थी के पास से एक नोकिया कंपनी कामोबाईल एवं स्कूटी क्रमांक सी.जी. 07 सी.डब्ल्यू. 7939 जुमला कीमती 70,000/- रूपये लुटकर भाग गये रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर 309(6), 111(2) बी.एन.एस. घटित होना पाये जाने से अपराध क्रमांक 329/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना प्रकरण में धारा 25, 27 आयुध अधिनियम जोडा गई, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम थाना प्रभारी दुर्ग के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी की पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया। *प्रकरण में संदेही आरोपी 01. लक्की उर्फ लक्ष्मीनारायण यादव 02. भूपेन्द्र उर्फ आकाश भारती को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर दिनांक 17.07.2025 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी प्रियांशु का पता तलाश जारी है। मामले में आरोपियों के निशानदेही पर एक धारदार चाकू, लूट की मशरूका एवं एक स्कूटी वाहन क्रमांक सी.जी. 07 सी.डब्ल्यू. 7939 को समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगणों को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय दुर्ग पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में उनि प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि रामकृष्ण तिवारी, प्र.आर. शाहिद खान, आरक्षक कमलकांत अंगूरे, केशव कुमार, भूपेन्द्र बघेल, सुरेश जायसवाल, विकास ठाकुर की भूमिका रही।

आरोपीगण का नाम व पता :-
01. लक्की उर्फ लक्ष्मीनारायण यादव पिता संतोष यादव उम्र 19 साल निवासी डिपरापारा बांसटाल के पास दुर्ग
02. भूपेन्द्र उर्फ आकाश भारती पिता घनश्याम भारती उम्र 19 साल निवासी कालीबाड़ी नेहरू नगर ढाल के पास सिटी कोतवाली रायपुर वर्तमान इंदिरा कौलोनी शंकर मंदिर के सामने दुर्ग जप्त सामग्री :- एक धारदार चाकू, लूट की मशरूका एक स्कूटी वाहन क्रमांक सी.जी. 07 सी.डब्ल्यू. 7939 कुल जुमला कीमती 70,000/- रू.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button