सेठ बद्रीलाल खंडेलवाल शिक्षा महाविद्यालय में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक खेल और पकवानों ने मोहा मन

दुर्ग। सेठ बद्रीलाल खंडेलवाल शिक्षा महाविद्यालय, दुर्ग में शुक्रवार 25 जुलाई को बी.एड तृतीय सेमेस्टर के छात्राध्यापकों द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करते हुए हरेली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र तिवारी, सेठ आर.सी.एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के अध्यक्ष मनोज शर्मा, प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा तथा नेशनल स्कूल के प्राचार्य सुरेन्द्र राजपूत उपस्थित रहे।
छात्राध्यापकों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गेड़ी, गिल्ली-डंडा, कंचे और भौंरा खेलकर सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित किया। साथ ही फरा, चीला, गुलगुला जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाकर लाए, जिनकी सभी ने सराहना की।
हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेता छात्राध्यापकों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए।



कार्यक्रम का संचालन अर्चना षड़ंगी और भावना दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उमाकांती सिंह के निर्देशन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें समस्त स्टाफ – डॉ. सपना वैष्णव, प्रियंका तिवारी, मोहम्मद हारून रशीद, जे.एन. मिश्रा, पूनम गौतम, आफरीन खानम एवं यास्मीन परवीन – की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
मुख्य अतिथि प्रवीण चंद्र तिवारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राध्यापक छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा को आत्मसात कर शिक्षा जगत में समृद्धि लाएंगे।














