ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

मोटर सायकल व मोबाईल फोन लुट करने वाले आए पुलिस की गिरफ्त में

सुपेला | प्रार्थी अब्दुल ईरफान निवासी मुक्त नगर थाना पद्मनाभपूर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 07 बीडी 7823 होंडा साईन से फरीद नगर सुपेला से अपने छोटे भाई अब्दुल एजाज से मिलकर अपने घर मुक्त नगर थाना पद्मनाभपूर जा रहा था की कोसा नाला सरकारी स्कुल के पास शाम के 07.00 बजे पहुंचा था।

कोसा नाल पुल के पास कुछ लड़के खड़े थे जो प्रार्थी को अकेला देखकर एकाएक हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे और शर्ट के जेब में रखे मोबाइल रेड़मी कंपनी को बलपूर्वक निकालने पर प्रार्थी व्दारा विरोध करने पर अश्लील गाली गलौज कर होशियार बन रहा है, बोलकर हाथ मुक्का से मारपीट प्रार्थी के रेड़मी कंपनी का मोबाइल किमती 15,000/- रुपये व मो.सा. क्रमांक सी.जी. 07 बीडी 7823 होंडा साईन कीमती 25,000/- रुपए को बलपुर्वक लूटकर भाग जाना मारपीट से गाल एवं दाढ़ी पर चोट आने की रिर्पाेट पर अपराध कमांक 894/2025 धारा- 309(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान माल मुल्जिम की पता साजी दौरान जारिये मुखबीर की सूचना पर विधि से संघर्षरत 04 अपचारी बालको को पुछताछ करने पर अपने कथन में बताए कि एक मो०सा० चालक व्यक्ति को मारपीट कर एवं बलपुर्वक प्रार्थी के मोबाइल व मोटर सायकल को लुटे है, जिसे विधि से संघर्षरत अपचारी बालक के कब्जे से जप्त किया गया है। जिसमें से 02 अपचारी बालको के विरूद्ध पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध है। आज दिनांक 02.08.2025 को विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड में बाल सुधार केंद्र भेजा गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि राजीव उर्वासा, पुरण साहु, आर. सुर्या सिंह, दुर्गेश राजपुत, का विशेष योगदान रहा।

जप्त मशरुका :- रेड़मी कंपनी का मोबाइल किमती 15,000/- रुपये व मो.सा. क्रमांक सी.जी. 07 बीडी 7823 होंडा साईन कीमती 25,000/- रुपए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button