ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

कृषि विभाग के खिलाफ किसान संघ का प्रदर्शन, खाद की कृत्रिम कमी पर जताया आक्रोश

राजनांदगांव। जिले में डीएपी और यूरिया खाद की कृत्रिम कमी को लेकर किसानों में आक्रोश फूट पड़ा है। सहकारी समितियों में खाद नहीं मिलने से नाराज जिला किसान संघ के पदाधिकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और कृषि विभाग का घेराव किया।

किसान संघ ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकारी समितियों में खाद उपलब्ध नहीं है, वहीं निजी कृषि केंद्रों में स्टॉक भरा पड़ा है, जो किसानों को दो से तीन गुना अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है।

कृषि विभाग के अफसरों ने खाद नहीं होने की बात कहकर निजी संचालकों का बचाव करने की कोशिश की, लेकिन किसान संघ पदाधिकारियों ने गोदाम चलकर देखने की चुनौती दी।

जांच में जमाखोरी और कालाबाजारी का खुलासा हुआ। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button