ब्रेकिंग
छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर... नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज का सम्पन्न हुवा रंग पंचमी होली मिलन का आयोजन नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 पर आर्म्स एक्ट, 6 पर आबकारी और 2 पर NDPS के तहत केस

दुर्ग। अपराध पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों में दहशत पैदा करने के लिए दुर्ग पुलिस ने 7 अगस्त की सुबह 5 बजे से जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, छावनी, भिलाई नगर, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पाटन, धमधा एवं उप पुलिस अधीक्षक एसीसीयू के सुपरविजन में एन्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट तथा थानों की संयुक्त टीम ने एक्शन मोड में यह कार्यवाही की।

अभियान के तहत चाकूबाजी करने वालों और ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत नशीले पदार्थ के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसा गया। थाना सुपेला क्षेत्र में 2, थाना दुर्ग में 1, थाना मोहन नगर में 2 और थाना उतई में 3 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।

इसी तरह थाना सुपेला में 3, थाना भिलाई नगर में 3 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, थाना उतई में 2 व्यक्तियों को मादक पदार्थ के साथ पकड़े जाने पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत थाना सुपेला में 10, भिलाई नगर में 6, मोहन नगर में 8, दुर्ग में 2, छावनी में 4, जामुल में 2, उतई में 6 और पाटन में 4 लोगों पर कार्रवाई हुई। कुल मिलाकर 8 लोगों पर आर्म्स एक्ट, 6 पर आबकारी एक्ट, 2 पर NDPS एक्ट और 42 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों को कानून का डर बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button