छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव का हुआ सम्मान

रायपुर | नई उमंग वेलफेयर फाउंडेशन प्रोजेक्ट के तत्वाधान मे सावन उत्सव एवं टैलेंट शो कार्यक्रम संपन्न हुआ! इस कार्यक्रम की संचालिका अंजुलता साहू एवं सुशीला ठाकुर थे! यह कार्यक्रम मेग्नेटो मॉल रायपुर मे 10 अगस्त को रविवार को हुआ!!
छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत मे सभी फिल्म और सभी कलाकारों के सहयोग के लिए हमेशा खड़े रहने वाले और अपने व्यवहार और अपने काम और अपने मुश्कुराहट से सबका दिल जितने वाले विकास यादव का इस कार्यक्रम मे उनको प्रतिक चिन्ह दे कर उनका सम्मान किया गया!
छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के सच्चे हमदर्द और हर कलाकार के साथी, विकास यादव केवल एक प्रमोटर नहीं, बल्कि पूरे उद्योग के लिए प्रेरणा हैं। वे उन गिने-चुने लोगों में से हैं जो बिना किसी स्वार्थ के, हर फिल्म और हर कलाकार के साथ खड़े रहते हैं—चाहे वह नया कलाकार हो या अनुभवी सितारा। उनका सहज व्यवहार, काम के प्रति समर्पण और चेहरे पर हमेशा बनी रहने वाली मधुर मुस्कान, लोगों के दिलों में खास जगह बना देती है।


विकास यादव में वह दुर्लभ गुण है कि वे न केवल कलाकारों को मंच देते हैं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं।

उनकी मौजूदगी से हर कार्यक्रम में ऊर्जा, हर टीम में आत्मविश्वास और हर कलाकार में आगे बढ़ने का जज़्बा पैदा होता है। वो अपने कर्म, अपनी निष्ठा और अपने अपनत्व से यह साबित करते हैं कि सिनेमा केवल परदे पर नहीं, बल्कि दिलों में भी जिया जाता है—और विकास यादव इस सिनेमा के सबसे चमकते सितारों में से एक हैं।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप छत्तीसगढ़ी फिल्म के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल जी, छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार रियाज़ खान ज़ी,छत्तीसगढ़ी फिल्म गीतकार पंडित विवेक शर्मा ज़ी,छत्तीसगढ़ी फिल्म कोरियोग्राफर दीपक बंजारे जी उपस्थित थे!!














