ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जन्माष्टमी पर दो आरोपी धारदार हथियार सहित गिरफ्तार

दुर्ग। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने सख्ती दिखाई। थाना जामुल और भिलाई नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध धारदार हथियार चाकू सहित गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान संभावित उपद्रव को रोकने के लिए पुलिस ने आयोजन स्थलों पर सादी वर्दी में बल तैनात किया था। इसी दौरान जामुल और भिलाई नगर क्षेत्र में अर्जुन सिंह और मयंक सुखदेवे नामक युवकों को चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया।

आरोपियों से पूछताछ में उनकी पहचान अर्जुन सिंह (निवासी कचरा भट्ठी के पीछे, बॉम्बे आवास, जवाहर नगर, थाना वैशाली नगर, दुर्ग) और मयंक सुखदेवे (निवासी स्टेशन पारा वार्ड 11, छोटा बिहार के सामने, चिखली, जिला राजनांदगांव) के रूप में हुई। आरोपियों के पास से धारदार हथियार जप्त किया गया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button