छत्तीसगढ़
16 सितंबर को आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ का एक दिवसीय धरना ग्राम तूता रायपुर में

दुर्ग। आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ ने अपने लंबित मांगों के समर्थन में 16 सितंबर 2025 को दुर्ग- रायपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। संघ के प्रांतीय आह्वान पर यह आंदोलन जिलेभर में किया जाएगा।

आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ संभाग अध्यक्ष दुर्ग विकास देशमुख ने बताया कि दुर्ग जिले के समस्त वर्गों के कर्मचारी इस धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह आंदोलन अपने हक एवं लंबित मांगों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है।
इस संबंध में सहायक आयुक्त, जिला दुर्ग को पत्र जारी किया गया है। साथ ही कलेक्टर एवं मीडिया प्रतिनिधियों को भी प्रतिलिपि भेजी गई है।















