छत्तीसगढ़
BREAKING: दादर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल, मची अफरा-तफरी

दुर्ग | दुर्ग में आज सुबह दादर रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत के कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए Vayam Multispeciality Hospital ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
डॉक्टर मीनाज खातून ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली और उन्होंने घायलों की देखरेख में मदद की। हादसे में घायल हुए दो बाइक सवारों में से एक का नाम रोशन वर्मा है। मीनाज खातून ने कहा कि रोशन वर्मा को चोट नहीं लगी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही। ।














