
दुर्ग : दुर्ग पुलिस व्दारा मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिसमे पुनः दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से गांजा विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई हैं।
दिनांक 20.12.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि नदी रोड महमरा एनीकट मुक्तिधाम दुर्ग के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा हैं कि मुखबिर सूचना तस्दीक पर मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिया के मुताबिक पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया एवं कड़ाई से पूछताछ की गई जो अपना नाम राज सारथी पिता महेश सारथी उम्र 26 साल पता मठपारा सारथी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.) बताये,
आरोपी के कब्जे से कुल 1.102 किलोग्राम गांजा कीमत 54,800/रू., बिक्री रकम 3210/- रू. जुमला किमत 58,010/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 687/2025, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में उनि निर्मल सिंह ध्रुव, प्र.आर. राकेश निर्मलकर, आरक्षक कमलकांत अंगूरे, केशव कुमार का विशेष योगदान रहा।
आरोपी का नाम:– राज सारथी पिता महेश सारथी उम्र 26 साल पता मठपारा सारथी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग
जप्त:- 1.102 किलोग्राम गांजा कीमती 54,800/रू., बिक्री रकम 3210/- रू. जुमला किमती 58,010/- रूपये














