ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

ई-कॉमर्स कंपनी के खाताधारक को होटल में फंसाकर ठगी, 1.40 करोड़ का चूना

साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र में एक बड़े साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें दो शातिर जालसाजों ने ई-कॉमर्स कंपनी के बैंक खाते से 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की। घटना के अनुसार, जालसाजों ने कंपनी के प्रबंध निदेशक को निवेश के झांसे में होटल बुलाकर मोबाइल फोन कब्जे में लिया और फिर रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी। यह घटना 4 अप्रैल 2025 की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के मैल्संद्रा स्थित एनइएक्स ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुमन कुमार अपनी ई-कॉमर्स कंपनी के लिए स्टार्टअप फंड जुटा रहे थे। इस दौरान 30 मार्च 2025 को अमन और अभय नाम के दो युवकों ने उनसे निवेश का झूठा प्रस्ताव रखा।

4 अप्रैल को दोनों आरोपियों ने सुमन कुमार को कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास एक होटल में बुलाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पहले चरण में तीन लाख रुपये निवेश के रूप में ट्रांसफर किए जाएंगे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने मोबाइल लेकर यह कहकर बाहर चले गए कि अनजान निवेशकों के डाटाबेस और बैंक खाते की पुष्टि करनी है।

कुछ देर बाद जब आरोपी वापस नहीं लौटे, तब सुमन कुमार ने संदेह होने पर बैंक खाते और सिम को फ्रीज कराया। जांच में पता चला कि खाते से कुल 1,40,37,246 रुपये कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गए थे।

पीड़ित की शिकायत पर प्रारंभिक कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं और जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनकी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह मामला साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी का गंभीर उदाहरण है, जो निवेश के नाम पर सतर्कता बरतने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button