ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 1.530 किलो माल जब्त

दुर्ग: नशे के खिलाफ अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 530 ग्राम गांजा, नकद राशि और मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छावनी बस्ती क्षेत्र में दो युवक अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तिरंगा चौक, छावनी के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कल्याण वर्मा (35 वर्ष), निवासी छावनी बस्ती जामुल और लोकेश उईके (19 वर्ष), निवासी आदिवासी नगर छावनी जामुल बताया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 1 किलो 530 ग्राम गांजा, नकद रकम और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत धारा 20(ख), 27(क) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना जामुल के निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सहायक उप निरीक्षक महफूज खान, आरक्षक तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह, संतोष एवं अतुल यादव की अहम भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री या तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button