ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से साकार हुआ कारपेंटर तुलसीराम बघेल का पक्के घर का सपना,

दुर्ग/ 05 फरवरी नगर पालिक निगम दुर्ग।प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) गरीब एवं मेहनतकश परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन रही है। इसी योजना का लाभ पाकर वार्ड क्रमांक 56 बघेरा निवासी तुलसीराम बघेल का वर्षों पुराना पक्के और सुरक्षित घर का सपना साकार हुआ है।

तुलसीराम बघेल पेशे से कारपेंटर (बढ़ई) हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी एवं दो छोटे बच्चे शामिल हैं। सीमित आय के कारण वे लंबे समय तक एक कच्चे एवं जर्जर मकान में रहने को मजबूर थे।बरसात में छत से पानी टपकता था तथा सर्दी-गर्मी में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जिससे पूरे परिवार विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य व पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) की जानकारी मिलने पर बघेल ने नगर पालिक निगम दुर्ग के माध्यम से आवेदन किया। सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के पश्चात शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उनके जीवन को नई दिशा दी। शासन की सहायता एवं स्वयं की मेहनत से उन्होंने एक पक्का, मजबूत और सुरक्षित आवास निर्मित कराया।

आज श्री तुलसीराम बघेल का परिवार अपने नए घर में सम्मान, सुरक्षा और सुकून के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है। उनके माता-पिता को आरामदायक जीवन मिला है, पत्नी को गृहस्थी के कार्यों में सुविधा हुई है तथा बच्चों को पढ़ाई के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और शांत वातावरण प्राप्त हुआ है। अब उन्हें मौसम की मार की चिंता नहीं सताती।

इस पक्के आवास ने न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार किया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान को भी बढ़ाया है। अब वे निश्चिंत होकर पूरे मनोयोग से अपने कार्य में जुट पा रहे हैं।

तुलसीराम बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं नगर पालिक निगम दुर्ग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) वास्तव में गरीब एवं श्रमिक वर्ग के लिए वरदान सिद्ध हो रही है और “सबके लिए आवास” के संकल्प को साकार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button