ब्रेकिंग
ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर... नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज का सम्पन्न हुवा रंग पंचमी होली मिलन का आयोजन नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर ने जवाहर चौक,तमेर पारा वार्ड 30 व 32 में 32 लाख रुपए के डामरीकरण कार्य का किया भूमिपूजन,

दुर्ग/ 21 फरवरी/ नगर पालिक निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महापौर अलका बाघमार ने सभापति व पार्षद श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल,शशि साहू, पार्षद जीतू महोबिया,गुलशन साहू,मनीष कोठारी,युवराज कुँजम,सहायक अभियंता राजेन्द्र धबाले,उपअभियंता हरिशंकर साहू तथा वार्ड नागरिको की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 30 पांच हटरी बाजार सहित जवाहर चौक क्षेत्र में 14 लाख रुपए लागत के डामरीकरण कार्य एवं वार्ड क्रमांक 32 तामेर पारा चौक के पास 18 लाख रुपए लागत के डामरीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर कार्य की शुरुआत की।यह निर्माण कार्य लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर स्वीकृत किया गया है, जिससे बाजार क्षेत्र एवं आवासीय इलाकों में आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बाजार क्षेत्र में सुगम आवागमन हमारी पहली प्राथमिकता  महापौर

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि पांच हटरी बाजार एवं जवाहर चौक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों का आवागमन होता है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण व्यापारियों एवं आमजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की पहली प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण कार्य से यातायात सुचारु होगा, दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी तथा बाजार क्षेत्र की व्यवस्थित छवि भी सुदृढ़ होगी। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

सभापति एवं पार्षद श्याम शर्मा ने कहा कि वार्ड 30 और वार्ड 32 में स्वीकृत डामरीकरण कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध रूप से अधोसंरचना कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास सुनिश्चित हो सके।

लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने भी निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button