ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
कवर्धा

विधायक ईश्वर साहू ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कांग्रेस पार्टी और उनके नेता संवेदनशील विषय पर कर रहे हैं राजनीती

कवर्धा। साजा विधायक ईश्वर साहू ने लोहारीडीह के घटना पर स्थानीय सर्किट हॉउस में पत्रकार वार्ता कर भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला . उन्होंने कहा लोहारीडीह के घटना के विषय में सभी जानते है  कैसे आपसी व्मन्स्य ने इतना बड़ा रूप ले लिया. लोहारीडीह की घटना में जो भी पीड़ित परिवार है सभी के प्रति हम अपनी संवेदना व्यक्त करते है किसी भी समाज में ऐसा द्वदं न हो ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करते है। इन सब के बीच पीड़ित परिवार को कैसे राहत मिले कैसे सदभाव का माहोल गाँव में फिर से हो विष्णुदेव सरकार इस विषय पर गंभीरता से कार्य कर रहे है। इसके इतर कांग्रेस पार्टी और उनके नेता संवेदनशील विषय पर राजनीती कर रहे है ।

5 वर्ष भूपेश बघेल जी छग में मुख्यमंत्री रहते हुए ऐसे अनेक घटनाओं पर चुप्पी साधे आरोपियों को सरक्षण देते रहे है। उन्होंने स्वयं राज्य के मुखिया के रूप में कभी भी संवेदना नही दिखाई उनके मुह से न्याय शब्द ही बैमानी लगती है . भूपेश सरकार में कानून व्यवस्था कैसी थी ये सब जानते है मेरे पुत्र की माबलीचिंग कर हत्या इसका भूपेश बघेल के सरकार के कानून व्यवस्था का जीवंत उदहारण है । निश्चित रूप से घटना घटी है इससे पूरा समाज दुःखी है स्थानीय विधायक और गृह मंत्री विजय जी पूरी संवेनशीलता के साथ सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े है । सरकार ने पूरे मामले पर न्यायिक जाँच के आदेश दिए है । सरकार की नीयत एकदम साफ है । निर्दोषों पर कार्यवाही नही होगी और दोषी जो भी होंगे उन पर कार्यवाही होगी ।

उन्होंने कहा जिनके घर शीशे के होते है दुसरो के घर मे पत्थर नही मारा करते । काँग्रेस सरकार और उनके मुखिया भूपेश बघेल ने भिलाई में भारत माता की जय बोलने पर जब एक सिक्ख भाई की हत्या होती है तब,कवर्धा झंडा विवाद हो या फिर मेरे पुत्र की माबलीचिंग कर हत्या हो किसी भी विषय पर पीड़ितों को न्याय नही मिला । ये भारतीय जनता पार्टी विष्णुदेव की संवेनशील सरकार है कोई भी दोषी बख्से नही जायेंगे । भूपेश बघेल जी 15 साल प्रतीक्षा के बाद आये और अपने कर्मो के चलते 5 साल में चले गए इसी बात का बौखलाहट है ।अब छटपटा रहे है ।

प्रेस वार्ता में मौजूद जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा अलग अलग घटना में तीन मौते हुई है समाज ने सभी घटनाओं पर उच्चस्तरीय जाँच और कार्यवाही की मांग की है इस पर सरकार ने निर्णय लेते हुए कुछ कार्यवाही भी की है एडिशनल एस पी सहित 3 पुलिस कर्मी निलंबित किया गया है । जिले के कलेक्टर एसपी भी हटा दिए गए है पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दिया गया है । अब न्यायिक जाँच भी करवाया जा रहा है जाँच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही होगी । तीनो घटना साहू समाज से है इस पर दुःखद परिस्थितियों में राजनीति नही होनी चाहिए ।  इस अवसर पर उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू,कैलाश चंद्रवंशी, रामविलास चंद्रवंशी ,श्रीकान्त उपाध्याय उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button