ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
देश

गोविंदा को लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई के दौरान लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार सुबह 5 बजे के आसपास एक्टर के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद एक्टर को तुरंत इलाज के लिए पास के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस दौरान गोविंदा के दाहिने पैर की सर्जरी की गई। फ़िलहाल गोविंदा ठीक बताए जा रहे हैं। वहीं मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि गोविंदा मंगलवार की सुबह अपनी बंदूक खुद साफ कर रहे थे। इस दौरान उनके हाथ से बंदूक फिसल गया और बंदूक से गोली निकल गई। गोली निकलते ही एक्टर के दाहिने पैर में लग गई। बंदूक का लॉक खुला हुआ था। पुलिस ने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। इस हादसे से एक्टर के पैर से काफी खून बह गया हैं।

गोविंदा के मैनेजर ने दी जानकारी

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे और अपनी लाइसेंसी बंदूक को साफ कर के अलमारी में वापस रख रहे थे, तभी बंदूक उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जो उनके पैर में जा लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत स्थिर है। वे अभी भी अस्पताल में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button