ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

राजधानी में नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक, एसएसपी का आदेश

रायपुर। एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन में जिले के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रायपुर पुलिस की गणेश उत्सव, गणेश विसर्जन झांकी एवं नवरात्रि पर्व के दौरान किसी प्रकार के अप्रिय घटना घटित होने से रोकने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर प्रशंसा की।

एसएसपी ने नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने व नशे का सामान नहीं बिकने देने के सख्त निर्देश दिए। नशे के सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपियों की तस्दीक करने को कहा गया। नशे के विरूद्ध और भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। अवैध रूप से शराब की बिक्री/भण्डारण/परिवहन करने वालों पर कार्यवाही कर इस पर अंकुश लगाने को कहा गया।

वर्ष अंत को दृष्टिगत रखते हुए जल्द से जल्द लंबित अपराध, मर्ग एवं गुम इंसान के प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने, गुम इंसानों को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से भी दस्तयाब , लंबे समय से लंबित शिकायत पत्रों का 15 दिवस के भीतर निराकरण व शिकायत पत्रों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये। जिन थानों में अत्यधिक शिकायत लंबित है, उन थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द शिकायतों को निराकृत करने की चेतावनी दी गई।

महिला/बच्चों से संबंधित अपराधों की रोकथाम, महिला/बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही तथा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। धोखाधड़ी सहित अन्य संपत्ति संबंधी मामलों में थाना प्रभारियों को विशेष रूचि लेकर आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं थाना प्रभारियों को करने, साईबर संबंधी मामलों में हर संभव कार्यवाही कर पीड़ित को त्वरित राहत देने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय – समय पर विशेष अभियान चलाकर इनकी चेकिंग करने कहा गया। पुराने गुण्डा/बदमाश जो अपराधों से दूर रहकर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे है, उन्हें माफी सूची में लाने तथा सक्रिय बदमाशों व असामाजिक तत्वों जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है, ऐसे लोगों के विरूद्ध गुण्डा/बदमाश की सूची खोलने कहने के साथ ही सक्रिय गुण्डा/बदमाशों के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत् कार्यवाही करने कहा गया। संवेदनशील मामलों सहित किसी भी प्रकार की धार्मिक मामलों में नजर रखकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

आगामी आचार संहिता, व्ही.आई.पी./कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन पर बेहतर कार्य कर शांति पूर्ण तरीके से व्ही.आई.पी./कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन को संपादित करने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button