ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
देश

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने किया पाकिस्तान दौरे से इनकार, ICC ने PCB को दी जानकारी

नईदिल्ली । अब समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आईसीसी ने भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की जानकारी पीसीबी को दे दी है।

पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा- पीसीबी को आईसीसी से एक ईमेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि बीसीसीआई ने उन्हें सूचित किया है कि उनकी टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल होना है। अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। इस बीच खबर आई है कि आईसीसी ने पीसीबी को भारत के पाकिस्तान दौरे पर नहीं आने की सूचना दे दी है।

बता दें कि, शनिवार को ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा पर नहीं भेजने की सलाह दी है।

आईसीसी ने पीसीबी को भेजा ईमेल

अब समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि आईसीसी ने भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की जानकारी पीसीबी को दे दी है। पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा- पीसीबी को आईसीसी से एक ईमेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि बीसीसीआई ने उन्हें सूचित किया है कि उनकी टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा- पीसीबी ने सलाह और मार्गदर्शन के लिए उस ईमेल को पाकिस्तान सरकार को भेज दिया है।

भारत सरकार ने दी पाकिस्तान का दौरा नहीं करने की सलाह
बीते दिन ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में बताया गया था कि, बीसीसीआई ने आईसीसी को इस बात की जानकारी दे दी है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। बीसीसीआई को भारत सरकार से सलाह मिली है कि वह भारतीय टीम को पड़ोसी देश की यात्रा पर न भेजे। इस स्थिति में आईसीसी और पीसीबी को हाइब्रिड मॉडल पर विचार करना होगा और पाकिस्तान के अलावा एक और वेन्यू तलाश करना होगा।

 हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर चुके नकवी
इस स्थिति में टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में हो सकता है। हाल ही में समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में बताया था कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने मुकाबले दुबई और शारजाह में खेल सकता है। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट के कराए जाने की खबरों को खारिज कर दिया था।

इन देशों में हो सकते हैं भारत के मैच
अब ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में बताया गया है कि हाइब्रिड मॉडल को अपनाने की स्थिति के लिए कुछ महीने पहले ही विभिन्न आकस्मिक योजनाएं तैयार कर ली गईं। कुछ देशों का इसके लिए चयन किया गया है, जहां हाइब्रिड मॉडल के तहत मैचों का आयोजन कराया जा सकता है। पाकिस्तान से नजदीकी के कारण यूएई इस दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। वहीं, श्रीलंका का भी नाम सामने आ रहा है।

 दो ग्रुपों में टीमों को बांटा जाएगा
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। इन टीमों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और गत चैंपियन पाकिस्तान शामिल है। भारत और पाकिस्तान के बीच 2012-13 से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है और दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे का सामना करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button