ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
देश

चोरों का मास्टरप्लान फेल: महिला के जादू-टोने से वापस आया 50 तोला सोना

जयपुर – चोरी के बाद कीमती सामान बरामद करना अक्सर मुश्किल होता है, लेकिन राजस्थान की राजधानी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।

जयपुर के ओटीएस इलाके में रहने वाली प्रकाशन अधिकारी डॉ. अमृत कौर के घर से 25 अक्टूबर को करीब 50 तोला सोना चोरी हो गया था। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच जारी थी, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

घटना के 15 दिन बाद, महिला द्वारा कथित रूप से जादू-टोने का जिक्र किए जाने पर चोर डर गए और लगभग 35 तोला सोना एक पर्स में भरकर महिला के घर के आंगन में फेंक गए। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था, लेकिन बिना सबूत उन्हें छोड़ना पड़ा।

बताया जाता है कि जब महिला ने थाने में चोरों को जादू-टोने और तंत्रमंत्र से डराने वाले संकेत दिए, तो चोर घबरा गए। अगले ही दिन चुराया हुआ सोना घर के बाहर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button