ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की जबलपुर में बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग|  एक युवक की हत्या एवं एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर फरार हुए आदतन अपराधी को मोहन नगर पुलिस ने जबलपुर से पकड़ा है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था और सिम को बार-बार बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। घटना के बाद लगाई गई एसीसीयु एवं मोहन नगर थाना पुलिस टीम ने आरोपी को जबलपुर से पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक एसीसीयु एवं मोहन नगर पुलिस की टीम आरोपी को देर रात तक दुर्ग ला रही है।

आपसी विवाद के चलते मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने अपने ही साथी की 26 अक्टूबर को चाकू मार कर हत्या कर दी थी। शांति नगर में परमेश्वर निर्मलकर उर्फ टोपु 23 वर्ष की चाकू मारकर आरोपी विकास छत्री उर्फ पिंटू निवासी शांति नगर ने हत्या कर दी थी। 26 अक्टूबर की दोपहर लगभग ढाई बजे परमेश्वर निर्मलकर अपने साथी जितेंद्र सोनी के साथ बाइक से मोहल्ले में ही स्थित एक मोबाइल दुकान जा रहा था। दुकान के सामने ही आरोपी विकास छत्री पहले से ही बैठा हुआ था।

परमेश्वर को देखकर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे हुए चाकू से परमेश्वर पर हमला कर दिया था। घटना के दौरान  बीच बचाव करने आए जितेंद्र सोनी पर भी आरोपी ने चाकू से वार कर दिया था। दोनों ही घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां परमेश्वर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। परमेश्वर निर्मलकर की घटना से दो दिन पूर्व ही लव मैरिज हुई थी।

*पुरानी रंजिश बनी थी हत्या का कारण*

आपसी विवाद और आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी और जिस युवक की हत्या हुई दोनों का आपराधिक रिकार्ड रहा है। दोनों के बीच पहले दोस्ती थी इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में दुश्मनी हो गई थी। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई थी। थाना प्रभारी द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी की तलाश में लगाई गई थी।

*घटना के बाद लोगों में फैला था आक्रोश*

इस घटना को लेकर परिजनों एवं मोहल्ले वासियों में रोष व्याप्त हो गया था और आक्रोशित लोग थाना पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी भी की थी। मृतक के शव को लेकर परिजन थाना पहुंच गए थे और आक्रोश जताया था वहीं आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की गई थी।

आरोपी को पकड़ने में मोहन नगर थाना के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे, आरक्षक वेद राम बंदे, देवव्रत सिंह ठाकुर, योगेश गायकवाड, प्रवीण तिवारी एवं क्राइम ब्रांच की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button