ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

अब घर बैठे पाएं जन्म-मृत्यु सहित 32 सर्टिफिकेट, नगर निगम जाने की जरूरत नहीं, बस इस नंबर पर करें कॉल

भिलाईनगर। नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ घर बैठे कम समय में दिये जाने हेतु मोर संगवारी सेवा का शुभारंभ दिनांक 01 मई 2022 से किया गया है। यह योजना छ.ग. के सभी 14 नगर निगमों मे चल रही है। इसके लिए शासन ने टोल फ्री न. 14545 जारी किया है,

जिस पर फोन करके संगवारी एजेंट के माध्यम से नागरिक कई प्रकार के सुविधाओं का लाभ ले सकते है। नगर निगम भिलाई द्वारा अभी तक 30533 आवेदन बनाकर नागरिकों को लाभ पहुंचाया गया है। इस योजना का उददेश्य है नागरिको को शासकीय कार्यालयोें बार-बार जाना न पड़े, घर बैठे-बैठे काम हो जाए।

मोर संगवारी योजना के तहत विवाह प्रमाण पत्र के कुल-2219 आवेदन, मृत्यु प्रमाण पत्र के कुल-394 आवेदन, जन्म प्रमाण के कुल-732 आवेदन, दुकान एवं स्थापना पंजीयन/गुमास्ता लाइसेंस के कुल-331 आवेदन, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीयन कुल-10031 आवेदन, पैन कार्ड सेवा के कुल-253 आवेदन,

आधार मोबाईल नम्बर अपडेट के कुल-11074 आवेदन, मूल निवास प्रमाण पत्र के कुल-1311 आवेदन, अनुसुचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के कुल-56 आवेदन, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के कुल-266 आवदेन, आय प्रमाण पत्र के कुल-2839 आवेदन, एपीएल राशन कार्ड के कुल-231 आवेदन, विवाह सुधार के कुल-93 आवेदन बनाकर दिये जा चुके है।

प्रदेश में नागरिकों को सर्टिफिकेट डिलीवरी करने में नगर पालिक निगम भिलाई का तृतीय स्थान है। शासन के इस अत्यंत उपयोगी योजना से न सिर्फ नागरिकों को घर बैठे शासकीय सेवाआंे का लाभ मिला है बल्कि लोगों के समय और पैसे की भी बचत हो रही है, साथ ही साथ सरकारी काम में भी तेजी आयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button