ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
भिलाई

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक्टिवा को मारी टक्कर, चालक घायल; पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

भिलाई | भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत नंदिनी रोड में एक स्कार्पियों सवाल ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी 200 मीटर तक एक्टिवा घिसटती हुई सड़क किनारे मंदिर की दीवार से टकरा गई। स्कार्पियो सवार घायल को अस्पताल पहुंचाने की जगह वहां से भाग खड़ा हुआ। छावनी पुलिस मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी कर रही है।

घायल के दामाद अमरेंद्र ने बताया कि उनके ससुर सुभाष शर्मा (55 साल) डायमंड फर्नीचर छावनी चौक भिलाई में रहते हैं और रोज एक्टिवा से छावनी चौक की तरफ योगा करने जाते हैं। रोज की तरह सुबह 5.30 बजे वो एक्टिवा लेकर छत्तीसगढ़ स्टूडियो के पास से निकले थे। वो रोड़क पार कर ही रहे थे की छावनी चौक से पावर हाउस की तरफ एक तेज रफ्तार स्कार्पियो आई और उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि सुभाष शर्मा स्कूटी के साथ ही करीब 200 मीटिर तक घिसटते रोड में चले गए और सड़क किनारे बने एक मंदिर की दीवार से टकारा कर रुक गए। उनके साथ ही स्कार्पियो वाला भी आया। उसने कुछ सेकंड के लिए गाड़ी को बंद किया, लेकिन जब देखा की स्कूटी सवार को काफी गहरी चोट आई है तो वो वहां से स्कूटी के ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए भाग खड़ा हुआ।

घायल की हालत गंभीर, आईसीयू में चल रहा इलाज

घटना के बाद वहां मौजूद लोग और एक आटो चालक तुरंत पहुंचा। उसने घायल को उठाया और पुलिस व परिजनों को फन करके सूचना दी। डायल 112 की मदद से घायल सुभाष शर्मा को स्पर्श हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर कुछ भी क्लीयर नहीं बता रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर का कहना है कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी का नंबर नहीं आया है। पुलिस उस घटना समय और गाड़ी की दिशा में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है। किसी ना किसी कैमरे में गाड़ी का नंबर आया होगा। उसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button