ब्रेकिंग
बदलने वाला है मौसम का मिजाज! IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट CM TODAY SCHEDULE : रायगढ़-जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठ... छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज: मुख्यमंत्री निवास में रात 8:30 बजे आपात बैठक छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न जशपुर में किसानों को खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की कड़ी निगरानी से कालाबाजारी पर रोक नैनो उर्वरकों से सब्जी उत्पादन में मिल रहे बेहतर परिणाम, किसानों का बढ़ा भरोसा ग्राम पंडरी में घर-घर पहुंचा नल का जल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी ’हाइपरटेंशन माह का समापन : बस्तर के नारायणपुर से उठी ‘साइलेंट किलर’ के खिलाफ बड़ी आवाज’ राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कुनकुरी की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत
छत्तीसगढ़

मुंगेली कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को मिला ‘साइबर कॉप ऑफ द ईयर 2024’ का सम्मान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मुंगेली कोतवाली के निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को ‘CYBER COP OF THE YEAR 2024’ के सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें डिजिटल अपराधों में अपराधियों की गिरफ्तारी और लगभग शत-प्रतिशत रकम बरामद करने में उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए प्रदान किया गया|

यह सम्मान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा की उपस्थिति में दिया गया।

मामले की पृष्ठभूमि:

  1. थाना लोरमी प्रकरण (अपराध क्रमांक 314/24)

आरोपी फवाज मोहम्मद, निवासी मालापुरम, केरल, द्वारा डिजिटल फ्रॉड कर डॉ. दीपक लॉज से ₹8 लाख की धोखाधड़ी की गई।

संजय सिंह राजपूत ने डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए आरोपी को केरल से गिरफ्तार किया और पूरा धन बरामद किया।

  1. थाना सरगांव प्रकरण (अपराध क्रमांक 154/24)

आरोपियों ने बजरंग साहू से बैंक अधिकारी बनकर ₹7 लाख की धोखाधड़ी की।

निरीक्षक राजपूत ने आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर पूरी राशि बरामद की।

उपलब्धि:

दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और धोखाधड़ी की रकम को लगभग शत-प्रतिशत बरामद करना संजय सिंह राजपूत की साइबर अपराध नियंत्रण में उत्कृष्टता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button