ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
दुर्ग

सिंधिया नगर को मिली बैडमिंटन कोर्ट की सौगात, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं पार्षद अरुण सिंह ने किया लोकार्पण

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत वार्ड 21 सिंधिया नगर के समीप सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण निगम के महापौर  धीरज बाकलीवाल एवं स्थानीय पार्षद अरुण सिंह द्वारा किया गया। बता दे कि बैडमिंटन कोर्ट पार्षद निधि से 6 लाख और महापौर निधि से 4 लाख की लागत से निर्मित किया गया है।

इस अवसर पर सिंधिया नगर के वरिष्ठजनों तथा वार्डवासियों द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी दीपक साहू,भोला महोबिया का स्वागत किया गया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया की निगम के वार्ड 21 में युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और खेल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ये पहल की गई है।उन्होंने वार्डवासियों को इस अवसर पर बधाई दी और खेल को प्रोत्साहन देने हेतु पार्षद अरुण सिंह के प्रयास की सराहना की।

वार्ड 21 की पार्षद अरुण सिंह ने बताया की इस सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण महापौर एवम पार्षद निधि को मिलाकर 10 लाख की लागत से किया गया है,जो सिंधिया नगर में खेल सुविधाओं के लिए किया गया है।

पार्षद के प्रयास से पहले भी इंडोर स्टेडियम 60 लाख से निर्माण की लागत से बनाया जा चुका है।जिससे से सिंधिया नगर क्षेत्र वासियों को लाभ मिल रहा है।क्षेत्र वासियों द्वारा सिंधिया नगर ने एक ओपन डोर स्टेडियम की मांग थी।जिससे आज लोकार्पण कर उनकी मांग को पूरा किया गया है।

खेल सुविधाओं के लिए कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया था। उन्होंने बताया जिससे वार्ड के बच्चे व युवा इस कोर्ट का भरपूर लाभ उठा सकते है।

इस सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ी रात में भी खेल का अभ्यास कर पाएंगे,वार्ड पार्षद अरुण सिंह तथा वार्डवासियों ने महापौर धीरज बाकलीवाल को इस सौगात के लिए धन्यवाद दिया।

खेल प्रेमियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट से खेल और स्वास्थ्य को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, इसे अन्य खेल गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल और पार्षद अरुण सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में खेल और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह एक सकारात्मक कदम है।

सिंधिया नगर के निवासियों में दिखा उत्साह:महापौर कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं बच्चों और युवाओं को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी।इस अवसर पर आयुष शर्मा,राकेश गोलू जैन राजेंद्र मालवीय,विनय कुमार गुप्ता,एसके जोशी,आर सी साहू,तिवारी,विश्वकर्मा,मनोज नायक, नायर,ललित देवांगन एल डी मित्तल,नरसिंह ठाकुर,राकेश श्रीवास्तव,बीपी चंद्राकर,पांडे, भाकरे, बड़ौडे, कुलदीप,वगमभरे,नाकतोड़े,प्रवीन सरकार असीम कुमार सरकार,प्रभु कुमार श्रीवास्तव,शिवकुमार निषाद तरुण नाग,झा के अलावा हिमांशु शुक्ला उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button