ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
भिलाई

विधायक रिकेश सेन ने पद्मभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य लाभ के लिए दिया एक लाख रुपए का मानदेय

भिलाई। छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायन विधा को विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्मश्री पदम् विभूषण और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपने मानदेय से उन्हें एक लाख रुपए देने का निर्णय लिया है‌। सेन ने बताया कि यह राशि अस्वस्थ तीजन बाई की दवा में काम आएगी।

आपको बता दें कि जिस आवाज पर हजारों तालियां बजती थीं अब यह पांडवों की कथा कापालिक शैली में सुनाने वाली तीजन बाई की आवाज फीकी पड़ती जा रही है।

तीजन देश की एक मात्र ऐसी महिला हैं, जिन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है।

दुर्ग जिले के गनियारी गांव में रहने वाली पारधी समाज से आने वालीं पदम् विभूषण से सम्मानित तीजन बाई ने अपना जीवन पंडवानी गायन विधा को समर्पित कर दिया था। पिछले करीब डेढ़ साल से तीजन बाई लकवा की वजह से बिस्तर पर ही हैं। उनको ब्लड प्रेशर की भी समस्या है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हाल ही में समाचार उन्हें मिला कि इलाज में होने वाला खर्च तीजन बाई की जमा पूंजी से किया जा रहा है, परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है इसलिए मैंने अपने इस माह के मानदेय से एक लाख रुपए तीजन बाई के उपचार और दवा के लिए देने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button