ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
भिलाई

तंत्रमंत्र के नाम पर लोगों से की ठगी, रूपये मांगने पर सुनसान जगह पर बुला चार लोगों की हत्या कर दफनाया शव

भिलाई। छत्तीसगढ़ में तंत्रमंत्र के चक्कर में चार से ज्यादा हत्याओं का चौंकाने वाला मामला सामने आया है! यह मामला राजधानी रायपुर, धमतरी व दुर्ग जिले से जुड़ा हुआ है। इस मामले में धमतरी पुलिस ने साइको किलर को
अरेस्ट करने के बाद उसके कहने पर दुर्ग के पाटन में मेजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई भी की। हालांकि खुदाई में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

फिलहाल धमतरी पुलिस साइको किलर से पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले में छावनी सीएसपी व पाटन एसडीओपी हरिश पाटिल ने बताया कि रायपुर पर धमतरी के तीन प्रकरणों से जुड़ा यह मामला है। धमतरी पुलिस ने धनोरा निवासी खुशवंत साहू को हिरासत में लिया है। आरोपी द्वारा तंत्रमंत्र, कछुआ व हांडा निकालने के नाम पर उगाही की।

इसके बाद जब कुछ नहीं हुआ तो झांसे में लोगों ने अपने रुपए वापस मांगे। इसके बाद आरोपी ने इन लोगों को रुपए देने के बहाने सुनसान जगह बुलाया और पानी में जहरीली चीज मिलाकर हत्या कर शवों दफना दिया गया।

सीएसपी हरिश पाटिल ने बताया कि पाटन में भी इस प्रकार के दो प्रकरण सामने आने पर आरोपी को रिमांड पर लिया गया। गुरुवार को मेजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रानी तराई में एक जगह आरोपी के बताए जगह पर खुदाई की गई लेकिन पुलिस  को कुछ नहीं मिली।

दुर्ग पुलिस ने आरोपी से पूछताछ भी की है लेकिन उसके बयान में विरोधाभाष दिख रहा है। क्या वाकई उसने हत्या की है या फिर कोई कहानी है। यह भी संसय है कि उसने चार हत्याएं की हैं पांच। आरोपी द्वारा बताया गया है कि उसने साइनाइड पानी में मिलाकर हत्याएं की है।

सीएसपी हरिश पाटिल ने बताया कि फिलहाल आरोपी खुशवंत धमतरी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है जल्द ही इस मामले में और अपडेट सामने आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button