ब्रेकिंग
जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई! स्काउट्स गाइड्स द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर मिट्टी का दिया वितरण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों...
भिलाई

उतई थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी और तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार

उतई  | थाना उतई में दिनांक 23.05.2024 को प्रार्थिया मती कैलाश बाई पति बाबूलाल यादव उम्र 45 वर्ष निवासी डुमरडीह थाना उतई द्वारा दिनांक 10.05.2024 को अपने 10 नग भैंस, 06 नग पड़िया तथा 02 नग पड़वा कुल 18 नग मवेशियों की चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने से थाना उतई में अप0क्र0 146/2024 धारा 379 भादवि दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

इसी प्रकार दिनांक 10.09.2024 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना पाटन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फुण्डा में संजय गिरी के फार्म हाउस में बड़ी संख्या में गौवंशीय पशुओं (भैंस) को ट्रक में लोड कर कत्लखाने तस्करी किया जा रहा है|

की सूचना पर थाना पाटन पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर 43 नग भैंस, भैंसा, पड़वा को मय वाहन एवं वाहन चालक इस्तगार अहमद के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।

मामले की विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त जप्तशुदा पशुओं में थाना उतई क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुमरडीह से चोरी हुए मवेशी भी शामिल है, तथा मवेशियों की चोरी एवं तस्करी में संजय गिरी गोस्वामी निवासी बाबापारा उतई तथा उसका भाई छन्नु गिरी गोस्वामी एवं अन्य आरोपी शामिल है।

जिसमें से पूर्व में संजय गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार कर किया जाकर जेल भेजा गया था। आरोपी छन्नु गिरी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (ग्रामीण)  वेदव्रत सिरमौर एवं SDOP पाटन  हरीश पाटिल के द्वारा पशु तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया तथा शेष फरार आरोपियों पर  पुलिस अधीक्षक  दुर्ग द्वारा 10,000 रू नगद राशि के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।

दिनांक 28.12.2024 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मामले का ईनामी फरार पशु तस्कर छन्नु गिरी गोस्वामी अपने निवास स्थान पर छिपा हुआ है।

सूचना पर थाना उतई एवं पाटन की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी छन्नु गिरी गोस्वामी पिता सागवत गिरी उम्र 37 वर्ष निवासी बाबापारा उतई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से कड़ाई से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, थाना प्रभारी पाटन अनिल कुमार साहू, उप निरी0 जलालुद्दीन कुरैशी (थाना पाटन), थाना उतई से सउनि नेमन सिंह साहू, आरक्षक मनोज सिन्हा, दुष्यंत लहरे, भुपेन्द्र साहू, छगन लाल एवं झुमुक लाल यादव (थाना पाटन) की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता:- छन्नु गिरी गोस्वामी पिता सागवत गिरी उम्र 37 वर्ष निवासी बाबापारा उतई थाना उतई जिला दुर्ग (छ0ग0)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button