ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

जामुल पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर की बड़ी कार्रवाई, दो आदतन बदमाशों को किया गिरफ्तार

भिलाई । जामुल पुलिस ने त्योहार को मद्देनजर रखते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने धारदार हथियार लेकर गुंडागर्दी करने वाले दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी एसीसी चैक जामुल और छावनी चैक जामुल में बीच सड़क में चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर दहशत फैला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

आरोपियों की पहचान घासी चंदेल और शक्ति डेहरे के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं और थाना वैशाली नगर के हिस्ट्रीशीटर हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू और एक छुरा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि जामुल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिलदेव पाण्डेय, सउनि महफूज खान, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. राधे यादव और रूपनारायण बाजपेयी का विशेष योगदान रहा।

आरोपी के विवरण:

घासी चंदेल पिता शांति लाल चंदेल उम्र 21 साल निवासी केम्प-2 शारदा पारा छावनी जिला-दुर्ग।

शक्ति डेहरे पिता समारू डेहरे उम्र 26 साल निवासी अर्जुन नगर केम्प-1 थाना छावनी जिला-दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button