ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

अस्पताल सेक्टर में लूटपाट की घटना का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई | भिलाई नगर पुलिस ने अस्पताल सेक्टर में हुई लूटपाट की घटना का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रार्थी सूरज तांडी से मारपीट कर उसका मोबाइल और नकदी लूट ली गई थी। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद कर ली है।

दिनांक 25 दिसंबर 2024 को रात्रि करीब 11:30 बजे, प्रार्थी सूरज तांडी (उम्र 27 वर्ष) अपनी मां के लिए दवाई लेकर घर लौट रहा था। अस्पताल सेक्टर की सड़क नंबर 11 पर आरोपियों – आर. सैमुवल, आर. सोनू, जोसुवा अब्राहम, और राजा – ने प्रार्थी के साथ मारपीट की और उसकी जेब से वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन और 1250 रुपये नकदी लूट ली।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर भिलाई नगर थाना में अपराध क्रमांक 521/2024 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों के ठिकानों की जानकारी जुटाई। विशेष सूत्रों से मिली सूचना पर आरोपियों को अस्पताल सेक्टर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल किया, और उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन और 1250 रुपये नकद बरामद किए गए।

बरामदगी:

एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (वनप्लस): ₹30,000

नकदी रकम: ₹1250

कुल मूल्य: ₹31,250

गिरफ्तार आरोपी:

आर. सैमुवल (उम्र 40 वर्ष) – निवासी अस्पताल सेक्टर, भिलाई

जोसुवा अब्राहम (उम्र 19 वर्ष) – निवासी दया नगर, रिसाली

आर. सोनू (उम्र 24 वर्ष) – निवासी ब्लॉक नंबर 03, सड़क 11, अस्पताल सेक्टर

राजा (उम्र 27 वर्ष) – निवासी ब्लॉक नंबर 03, सड़क 11, अस्पताल सेक्टर

पुलिस टीम की भूमिका:

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रेम कुमार सिंह, और आरक्षक अनिल गुप्ता, हेमेंद्र कुर्रे, इसरार, डी. महेश, तोषण चंद्राकर, बबलू मिश्रा, और वीरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, और मामले की आगे की जांच भिलाई नगर थाना द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button