ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
भिलाई

आयुक्त के निरीक्षण के दौरान नाली में कचरा डालते पाया, पहले साफ कराया उसके बाद फाइन लगा

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र आज निरीक्षण के दौरान आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने देखा कि किराना दुकान के सामने एवं  अन्य दुकान के सामने नाली में कचरा डाला गया है ।

प्लास्टिक   पानी का गिलास, कुरकुरे, चिप्स, गुटका, पान का रैपर  आदि का हाथ के पैकेट पानी पाउच नाली में पड़ा था।। जो उसे दुकानदार द्वारा बेचे गए ग्राहकों द्वारा फेंका गया था। वह अपने दुकान के सामने डस्टबिन भी नहीं रखा था। आयुक्त पहले सब साफ करवाये, उसके बाद कार्रवाई के निर्देश दिए।

जोन क्रमांक 01 अंतर्गत नाली में कचरा डालने एवं प्रतिष्ठान में डस्टबिन नहीं पाये जाने वालो पर कार्यवाही की गई। वार्ड क्रं. 17 नेहरू भवन एवं वार्ड क्रं 18 कान्ट्रेक्टर कालोनी क्षेत्र का निरीक्षण किये।

निरीक्षण के दौरान दुकानदार संचालको द्वारा सिगलयूज प्लास्टिक रखने एवं अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं रखने वालो पर कार्यवाही की गई। प्रमुख रूप से शासकीय उचित मूल्य दुकान, राजकुमार साहू, आकाश कुमार गुप्ता, अर्जुन साव, देव टेलर्स एवं रूखमणी देवी वालो पर चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 4600 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देश दिए है, कि जो भी व्यापारी सिंगलयूज प्लास्टिक में खादय सामग्री विक्रय कर रहे है या व्यवसाय परिसर, फल ठेला के आस-पास गंदगी फैला रहे है या फिर गीला एवं सूखा कचरे को अलग-अलग डस्ट बिन में नही डाल रहे है।

उनके पास जाकर उनसे चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड वसूला जाए। व्यापारियो को बार-बार समझाइस देने के बाद भी कचरा पृथक कर नहीं दे रहे है एवं सिंगलयूज प्लास्टिक पर खादय पदार्थ बेच रहे है, और शहर की साफ-सफाई में जो व्यापारी सहयोग नही कर रहे है।

उन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही लगातार की जा रही है। कार्यवाही के दौरान जोन प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी  अंकित सक्सेना, कमलेश द्विवेदी, संतोष हरमुख आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button