ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

धोखाधड़ी के मामले में आरोपी रविकांत मिश्रा गिरफ्तार, आईडीएफसी बैंक खाता और अवैध सट्टेबाजी के लिए किया था ठगी

सुपेला | प्रार्थी धीरज महतो थाना आकर आरोपीगण गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा व्दारा प्रार्थी एवं गवाहन मुकेश ताण्डी को लालच देकर इनका आईडीएफसी बैंक में खाता खुलवाकर खाते में आरोपीगण गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा द्वारा अपनी सीम दी|

जो इनके द्वारा खोले गये खाते में लिंक करवायी गयी थी कि रिपोर्ट पर अपराध क 1026/24 धारा 318(4),319 (2), 61 (2), 111 बीएनएस दर्ज कराया गया |

कि विवेचना दौरान सीम का उपयोग आरोपीगणों द्वारा आई.डी प्राप्त कर अवैध आई.डी के माध्यम से सचालित ग्रुप द्वारा उपरोक्त आई.डी के माध्यम से अवैध ऑनलाईन सटटा का संचालन कर धर्नाजन करने के लिये अपने एवं प्रार्थी व गवाह मुकेश ताण्डी के आई डीएफसी बैंक के खातों का उपयोग किया जाता रहा।

आरोपीगण गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात फरार हो गये। आरोपीगणो के द्वारा वेब पोर्टल पर रोजनामचा एवं खबर छत्तीसगढ़ के नाम से समाचार चलाया जाता था और वेब पोर्टल के आड में अवैध रूप से ऑनलाईन गेमिंग एप के माध्यम से अवैध रूप से धन अर्जन करने के लिये अपने एवं प्रार्थी व गवाह के खातों का उपयोग किया गया।

आई.डी के माध्यम से गेमिंग एप में उपयोग किये जा रहे तथाकथित कई खातो का डिटेल प्राप्त किया गया है। जिसमें आरोपीगणो द्वारा अन्य आरोपी के साथ मिलकर अवैध रूप से करोडो का लेनदेन किया जाना पाया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय  जितेन्द्र शुक्ला द्वारा धोखाधडी करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में आरोपीगणों की पता तलाश लगातार की जा रही थी।

दिनांक 14.01.2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर आरोपी रविकात मिश्रा को जुनवानी रोड मे अवैध रूप से खरीदी गई थार सीजी 07 सी.एस 7739 मे मिला जिसे घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुलिस थाने लाया गया। आरोपी से अवैध खातो एवं अवैध सीम के संबंध में पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी रविकांत मिश्रा ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये प्रकरण मे गोविंदा चौहान की संलिप्तता बताई है प्रकरण मे आरोपीगणों द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों को खाता मे लिक कराने के लिये दी गई सीम की एवं अवैध अर्जित सपत्तियों की जप्ती हेतु न्यायायल से आरोपी रविकांत मिश्रा को दिनांक 15.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल की गई है।

विवेचना जारी है। विधिवत साइबर सेल मदद से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र कर अवैध संपत्तियों की जप्ती की कार्यवाही की जानी है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा उप निरी मनीष बाजपेयी प्रआर प्रकाशचंद तिवारी, प्रआर उपेन्द्र सिंह एवं आर राजू राणा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button