ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
दुर्ग

आचार संहिता लागू होते ही हटने लगे शहर से सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर

दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आगामी नगरीय निकाय आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होते ही आदर्श आचार संहिता लगने और चुनाव की तारीखें घोषित होने के साथ ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया।

सोमवार को निर्वाचन आयोग की ओर से इसकी घोषणा किए जाने के बाद कलेक्टर/निगम प्रशासक  ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर आज प्रभारी अतिक्रमण परमेश्वर के नेतृत्व में अतिक्रमण दल द्वारा सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि प्रचार सामग्रियों को हटवाना शुरू कर दिया।

पटेल चौक मुख्य जीई रोड, राजेन्द्र पार्क सहित चौराहा, गौरव पथ, जेल तिराहा, पुलगांव मिनी माता तिराहा, बस स्टैंड आदि जगहों पर लगातार राजनीतिक दलों के होर्डिंग को तेजी से हटाया जाने लगा।

इसके अलावा सरकारी कार्यालयों से भी होर्डिंग्स उतारने का कार्य शुरू किया गया है। साथ ही दीवारों में सभी राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार को भी पोता जा रहा है। बाजार क्षेत्रों में सभी प्रमुख चौराहों लगी प्रचार सामग्री को नगर पालिक निगम द्वारा संपत्ति विरूपण दल का गठन टीम द्वारा हटाने का कार्य शुरू किया गया है। सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाले होर्डिंग्स भी उतरवा दिए गए हैं।

निगम प्रशासन हरकत में दिखा और होर्डिंग व बैनर जैसी सभी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को उतरवाया गया। सभी दलों के प्रचार सामग्रियों से पटे प्रमुख चौराहों का नजारा बदल गया और सारे होर्डिंग्स और बैनर हटाए जाने का अभियान शुरू कर दिया गया।

अगामी नगर निगम दुर्ग, स्थानीय निर्वाचन आर्दश आचार संहिता का सख्ती से पालन किये जाने निकाय क्षेत्र में वार्डवार एरिया का सर्वे कर शासकीय भवन तथा सार्वजनिक स्थल की संपत्तियो में किसी भी प्रकार का दीवार लेखन, बेनर, पोस्टर होर्डिंग, झंडा, फलेक्स तथा अन्य प्रचार सामग्रियो को चिन्हाकन कर आर्दश आचार संहिता प्रभावशील होते ही शासकीय भवनो एवं परिसरो व सार्वजनिक क्षेत्र मे हटाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button