ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
बालोद

च्वाइस सेंटर एवं मोबाईल दुकान मे जाकर ठगी करने वाले आरोपी को जेवरा सिरसा पुलिस ने भेजा जेल

बेलौदी | पुलिस चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी में स्थित च्वाइस सेंटर में दिनांक 26.01.2025 को एक व्यक्ति च्वाइस सेंटर के संचालक को यह कहते हुए की मुझे अकाउंट में पैसे की आवश्यकता है।

मेरे पास नगद रकम रखा है मैं तुम्हे 30000/- रूपये के बदले 500 रूपये अतिरिक्त दूँगा तुम मेरे अकाउंट में 30000/- रूपये डाल दो जिससे प्रार्थी आरोपी द्वारा दिये गये|

प्रलोभन में आकर आरोपी के खाता मे फोन पे UPI ट्रांजेक्शन के माध्यम से 30000 रूपये डाल दिया किन्तु आरोपी द्वारा प्रार्थी को नगदी रकम नही देकर अपने धोखाधडी का शिकार बना लिया।

जिस संबंध में प्रार्थी अमित कुमार पारकर पिता स्व. चिमन लाल पारकर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बेलीदी चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला दुर्ग चौकी में शिकायत किया गया

इसी प्रकार दिनांक 20.01.2025 को भी ग्राम चिखली में स्थित एक मोबाईल दुकान के संचालक से भी 200 रूपये अतिरिक्त रकम देने का प्रलोभन देकर इसी प्रकार से घोखधड़ी कर UPI ट्रांजेक्शन के माध्यम से 20500/- रूपये अपने अकाउंट में डला लिया और केवल 5000/- रूपये वापस किया है |

तथा शेष 15500 रूपये को वापस नही किया था जिस संबंध में प्रार्थी राकेश कुमार साहू, पिता रामकुमार साहू निवासी ग्राम चिखली चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगाव जिला दुर्ग द्वारा भी आरोपी हुपेश साहू पिता तापेश्वर साहू उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम जुगदेही वार्ड नं 11. पोस्ट सिलौटी थाना भखारा जिला धमतरी (छ.ग.) के विरूद्ध लिखित शिकायत किया गया |

उक्त दोनों शिकायत को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के विरुद्ध धारा 318 (4) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया|

विवेचना क्रम में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी हुपेश साहू जुर्म स्वीकार किया तथा आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को दोनों प्रकरण में आज दिनांक 27/01/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button