ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
भिलाई

नशीली दवाओं और मादक पदार्थों का नष्टिकरण, जिला दुर्ग में सफलतापूर्वक संपन्न

भिलाई/नेवई :  नारकोटिक्स सेल, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशानुसार, जिला दुर्ग में गठित ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग द्वारा आज दिनांक 30.01.2025 को विभिन्न थानों में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। यह प्रक्रिया भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नेवई में संपन्न हुई।

नष्टीकरण के दौरान जितेन्द्र शुक्ला के साथ समिति के अन्य सदस्य सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर दुर्ग और सहायक आबकारी आयुक्त, सी.आर. साहू भी मौजूद थे।

कुल 81 प्रकरणों में 242.89 किलो गांजा, 19.31 ग्राम हेरोइन, 130.63 ग्राम ब्राउन शुगर, 450,613 नग टेबलेट्स, 46,158 नग केप्सूल, 3,299 नग सीरप और 208 नग इंजेक्शन का नष्टीकरण किया गया।

यह प्रक्रिया पहले भी दुर्ग रेंज स्तर पर जप्त मादक पदार्थों के नष्टिकरण की दिशा में की गई कार्यवाहियों का हिस्सा रही है, जो नशीली दवाओं के खिलाफ जारी संघर्ष का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस कार्यवाही के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button