ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
जगदलपुर

चुनाव ड्यूटी में बड़ी गलती, मृत शिक्षक और रिटायर्ड शिक्षक को लगाई गई ड्यूटी

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चुनाव ड्यूटी में हुई एक बड़ी गलती ने चुनावी प्रक्रिया को सवालों के घेरे में ला दिया है। चुनाव ड्यूटी आदेश जारी होते ही कर्मचारियों की आंखें खुली की खुली रह गईं, जब सूची में मृत शिक्षक और रिटायर्ड शिक्षक को ड्यूटी पर लगाया गया था।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से जारी चुनाव ड्यूटी आदेश में स्व. गणेश तिवारी, जो कि एक मृत व्याख्याता थे, को ड्यूटी पर लगाया गया। इसके अलावा, दिनेश पांडे, जो 21 जनवरी 2025 को ही रिटायर हो चुके थे, उन्हें भी चुनावी ड्यूटी पर पीठासीन अधिकारी बना दिया गया। यह दोनों घटनाएं चुनावी ड्यूटी में गड़बड़ी का गंभीर उदाहरण हैं।

बताया जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी सूची आमतौर पर कर्मचारियों के हाथों तैयार की जाती है, जबकि अधिकारी सिर्फ ड्यूटी आदेश में हस्ताक्षर कर उसे जारी करते हैं। ऐसी स्थिति में यह माना जा रहा है कि सूची तैयार करने वाले कर्मचारियों को ओवर ड्यूटी के चलते नींद पूरी नहीं हो पाई होगी या फिर जल्दबाजी में ये गलती हो गई होगी।

इसके अलावा, जिले के सात ब्लॉक के कर्मचारी भी सकते में हैं क्योंकि उन्हें चुनावी ड्यूटी की लिस्ट में दो दिन के भीतर डबल ड्यूटी लगा दी गई है।

मामला उजागर होने के बाद अब अधिकारियों द्वारा इस गड़बड़ी को सुधारने की बात कही जा रही है और उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है, जिन्होंने यह लापरवाही की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button