ब्रेकिंग
दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की धान खरीदी की तारीख पर स्पष्टता, कांग्रेस ने फिर से बढ़ाने की मांग की

रायपुर: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आखिरकार धान खरीदी की तारीख को लेकर मची ऊहापोह को समाप्त कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार धान खरीदी की तारीख को आगे नहीं बढ़ाएगी, और 31 जनवरी को ही अंतिम तिथि रहेगी।

अरुण साव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केवल कटे हुए टोकन वाले किसानों की ही धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस बार धान खरीदी के पूरे प्रक्रिया की निगरानी की है, और किसानों ने उत्साह के साथ धान बेचा है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज (31 जनवरी) अंतिम दिन है, और इसके बाद धान की गणना की जाएगी, साथ ही प्रोत्साहन राशि जल्द ही किसानों को भेजी जाएगी।

हालांकि, कांग्रेस ने धान खरीदी की अवधि को बढ़ाने की फिर से मांग की है। कांग्रेस के पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा कि सरकार धान खरीदी का अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है और बड़ी संख्या में किसान धान बेचने से वंचित हो गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हर सोसाइटी में किसानों को धान बेचने का मौका नहीं मिल पाया और कांग्रेस की मांग है कि सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदे और धान खरीदी की अवधि को बढ़ाए।

इस मुद्दे पर अब देखना यह होगा कि क्या सरकार अपनी नीति में कोई बदलाव करती है या फिर यह प्रक्रिया 31 जनवरी तक ही समाप्त हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button