ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

भिलाई में दो गुटों के बीच झगड़ा, युवक पर चाकू से हमला

भिलाई | भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को खून से लथपथ हालत में सुपेला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जिस युवक को चाकू मारा गया उसकी पहचान गोपी तिवारी (24 साल) निवासी कैंप 1 शास्त्री नगर भिलाई के रूप में हुई है। मंगलवार 25 फरवरी की रात गोपी को उसका दोस्त मंगल सिंह लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया था। यहां गोपी का प्राथमिक उपचार किया गया।

उपचार के दौरान अस्पताल के स्टाफ ने पाया कि युवक पर चाकू से कई वार किए गए हैं। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। छावनी पुलिस भी सूचना मिलते ही वहां पहुंच गई। मंगल सिंह ने बताया कि वो भी शास्त्री नगर में रहता है और गोपी का दोस्त है।

उसने बताया कि मंगलवार रात मुन्ना होटल के पास गोपी तिवारी खड़ा था। इसी दौरान वहां वहीं के निवासी रवि तिवारी और उसका भाई पहुंच गए। वो लोग गोपी से बहस करने लगे। अचानक दोनों के पीच हाथापाई हो गई। इसी झगड़े में रवि ने चाकू निकाला और गोपी के शरीर पर कई वार किए। इससे वह वहीं खून से लतपथ हालत में गिर गया। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए।

मंगल ने बताया कि गोपी के काफी अधिक खून निकल रहा है और वो बेहोश हो गया था। इसलिए उसने एक गाड़ी बुलाई और लोगों की मदद से उसे सुपेला अस्पताल लाया। इस दौरान लोगों ने डायल 112 को भी फोन कर दिया। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button