ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बिलासपुर

नर्सिंग छात्रा की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप

बिलासपुर। बिलासपुर में एक नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद जिला प्रशासन ने जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां मुंगेली जिले के सिलदहा गांव की निवासी 21 वर्षीय किरण वर्मा की मौत हो गई। किरण शासकीय नर्सिंग कॉलेज, लगरा की थर्ड ईयर की छात्रा थी।

परिजनों का कहना है कि किरण को गले में थायराइड की गांठ की शिकायत थी और इलाज के लिए डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी थी। अस्पताल द्वारा उन्हें सामान्य ऑपरेशन की जानकारी दी गई थी। 7 मार्च को किरण को उसके परिजन यूनिटी हॉस्पिटल ले गए, जहां सभी जरूरी टेस्ट के बाद उसे शाम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया।

ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद किरण की हालत अचानक बिगड़ गई और वह झटके खाते हुए कोमा में चली गई। डॉक्टरों ने तुरंत गले में छेद कर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया और उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी।

परिजनों का आरोप है कि किरण को दो दिन तक आईसीयू में रखा गया, लेकिन न तो उन्हें मिलने दिया गया और न ही किसी तरह की जानकारी दी गई। 10 मार्च की रात, अचानक अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को बुलाकर किरण की मौत की सूचना दी। इस पर परिजन भड़क गए और अस्पताल में हंगामा मचाया।

जिला चिकित्सा अधिकारी प्रमोद तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक चार सदस्यीय टीम का गठन किया है, जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ और नर्सिंग होम एक्ट की निगरानी करने वाले अधिकारी शामिल हैं। टीम ने जांच शुरू कर दी है और यूनिटी हॉस्पिटल के प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button