ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

बैंकुंटधाम कैंप-2 वार्ड 32 में मोबाइल चार्जिंग के कारण भीषण आग, लाखों का नुकसान

भिलाई | भिलाई के बैंकुंटधाम कैंप-2 वार्ड 32 में बुधवार सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आग मोबाइल चार्जिंग के कारण लगी है। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें कपड़े, जेवर, नगदी और रसोई का सारा सामान शामिल हैं।

घटना की जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे निर्मला साहू के मकान में आग लग गई। इस दौरान घर पर कोई भी सदस्य नहीं था। निर्मला साहू ने बताया कि वह अपनी मां के साथ घर में रहती हैं, जबकि उनकी बेटी मंदिर गई थी और वह दूध लेने गई थीं। उनकी मां सुबह 8 बजे काम पर जा चुकी थीं, जबकि घर पर उनका भाई था और उनका मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। जब तक निर्मला साहू दूध लेकर घर लौटी, तब तक आग घर में फैल चुकी थी।

आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सीट को पत्थर से तोड़कर पानी डाला। नगर निगम के टैंकर से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, आग पहले ही काफी फैल चुकी थी, लेकिन फिर भी पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया।

निर्मला साहू ने बताया कि अलमारी में रखे सारे कपड़े, सोने-चांदी के जेवर, और नगदी जल गई। साथ ही रसोई का सारा सामान भी आग में जलकर राख हो गया। आग के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद आस-पास के लोग भी जमा हो गए थे।

घटना की सूचना छावनी थाना पुलिस को दी गई है और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। निर्मला साहू ने पत्थर से सीट तोड़ने के प्रयास को आग बुझाने में मददगार बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button