ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की छापेमारी से सियासत गर्माई, रायपुर और भिलाई में कई स्थानों पर कार्रवाई

रायपुर | महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को रायपुर और भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई आईपीएस अधिकारियों के घरों पर छापेमार कार्रवाई की। इस छापेमारी के दौरान विधायक देवेंद्र यादव के भिलाई स्थित निवास पर भी सीबीआई के अधिकारी पहुंचे। इसके अलावा कई आईपीएस अफसरों के ठिकानों पर भी अभी जांच जारी है।

इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर से घमासान मच गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे द्वेषपूर्ण कार्रवाई करार दिया है, जबकि भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां निष्पक्ष रूप से अपनी कार्रवाई करती हैं।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सीबीआई ने कई स्थानों पर छापा मारा है, लेकिन मुझे यह नहीं मालूम कि किस विषय पर यह छापेमारी हुई है। कई मुद्दों पर सीबीआई जांच चल रही है, और सदन में नेता प्रतिपक्ष ने सीबीआई पर विश्वास जताया है। कांग्रेस के अधिकतर लोग सीबीआई पर विश्वास करते हैं, हालांकि कुछ लोग जो गड़बड़ी कर रहे हैं, वे इसका विरोध कर सकते हैं।”

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने भी इस छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सीबीआई की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित नहीं है। सीबीआई किसी भी पार्टी की नहीं होती। जहां गड़बड़ी होती है, वहां कार्रवाई की जाती है। कांग्रेस हमेशा चुनाव के समय केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती थी, लेकिन अब चुनाव भी नहीं हैं, फिर भी कार्रवाई हो रही है। केंद्रीय एजेंसियां निष्पक्ष रूप से काम कर रही हैं, और कांग्रेस के लोगों को जांच में सहयोग करना चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button