ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
भिलाई

दुर्ग ग्रामीण विधायक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने दिलाया बर्तन – रिसाली में खुला बर्तन बैंक

रिसाली |  दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पहल की है। उनकी अनुशंसा पर तुलसी स्व सहायता समूह रिसाली को बर्तन उपलब्ध कराया गया। आजीविका मिशन कार्यालय में आयुक्त मोनिका वर्मा, विधायक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू व राजू जंघेल ने समूह को बर्तन सौपा।

वन टाइम यूज प्लास्टिक और डिस्पोजल सामानों पर प्रतिबंध लगाने के बाद सरकार समूह के माध्यम से बर्तन बैंक खुलवा रही है। इसके लिए आजीविका मिशन के माध्यम से निःशुल्क बर्तन दिया जा रहा है। रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि महिला समूह बर्तनों का निश्चित दर पर किराए पर देगी।

आमदनी से कुछ राशि जोड़कर वे बर्तनों की संख्या को बढ़ा भी सकती है। इससे महिलाएं को अतिरिक्त आमदानी होगी। बर्तन सौपते समय प्रभारी अभियंता गोपाल सिन्हा, सहायक परियोजना अधिकारी टिकेन्द्र वर्मा, आईरा आनंद, अरूणा धृतलहरे, मुकेश देशमुख, कुंजेश्वरी साहू, लता महानंद विशेष रूप से उपस्थित थे।

संकल्प भी ली समूह के सद्स्यों ने
इस अवसर पर तुलसी महिला स्व सहायता समूह रिसाली की सद्स्यों ने संकल्प ली कि विभिन्न कार्यक्रमों में डिस्पोजल सामानों का उपयोग नहीं करेंगी। वहीं आजीविका मिशन द्वारा उपलब्ध कराए बर्तनों का उपयोग करने लोगों को प्रेरित भी करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button