ब्रेकिंग
बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास जमही टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल में राहत देने की मांग, NH-930 की मरम्मत के लिए नितिन गडकरी ... छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन 31 अक्टूबर को दुर्ग में मुख्यमं... बालोद में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,050 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त गुण्डरदेही में ₹50 हजार के अवैध पटाखे जब्त, किराना दुकान के पास भंडारण कर की जा रही थी बिक्री दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और महिला सुरक्षा की ... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य
दुर्ग

कलेक्टरेट परिसर में स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया,विधायक व महापौर,कहा- बाबा साहेब का जीवन और संघर्ष अपने आप में एक शिक्षा है:

दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत।आज कलेक्टरेट परिसर में स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव,महापौर अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,एमआईसी सदस्यगण,पार्षदगण एवं भाजपा सहित परिवारजन उपस्थित रहे।विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर

अलका बाघमार ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब ने हमें संविधान के माध्यम से वास्तविक आजादी दिलाई।बाबा साहेब ने सामाजिक रूढ़ियों को समाप्त करते हुए महिला, दलित व वंचित वर्ग के उत्थान के साथ समानता का अधिकार दिया।वे एक न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि देश के हर नागरिक के लिए सम-विधान का निर्माण करने वाले अंबेडकर का जीवन एवं संघर्ष अपने आप में एक शिक्षा है।उन्होंने ये भी कहा कि हमें बाबा साहेब के विचारों को अपनाते हुए समानता व भाईचारे की भावना को कायम रखना है।जिन्होंने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व किया और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में कार्य किया।

इस मौके पर देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,शिव नायक,नीलेश अग्रवाल,पार्षद गुलाब वर्मा,कमल देवांगन,कुलेश्वर साहू,ललिता ठाकुर,युवराज कुंजाम सरिता चंद्राकर सहित पार्षदगण,पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button