ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

-बारिश से पहले सभी नालों की साफ सफाई कर लें, शहर में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए, महापौर व आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश:

दुर्ग/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ मालवीय नगर में चैन माउंटेन से नाला सफाई कार्य का सुबह निरीक्षण करने पहुँची।महापौर ने कहा कि बारिश के पहले नालों की साफ सफाई निरन्तर हो जानी चाहिए तथा किसी भी सूरत में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए।

लगातार सघन अभियान चलाकर बड़े नाले की साफ सफाई की जलाते रहें। सभी बड़े नाली व नालों पर विशेष रूप से फोकस करें ताकि किसी भी तरह से नाले से शहर में जलभराव की स्थिति पैदा न हो।

महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों को कहा कि बारिश में किसी तरह की दिक्कत नगरवासियों को न हो, यह सुनिश्चित करें। बड़े नाले की सफाई पर फोकस करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह जन सुविधाओं से संबंधित पहलू है। उन्होंने कहा कि बारिश में जलभराव होने से लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। अभी मानसून आने से पहले इसमें व्यापक तौर पर सिस्टम को लेकर काम सुनिश्चित करें। नालों की सभी जलकुंभी हट जाए ताकि इस वजह से जलभराव की दिक्कत ना आए।

कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद ने बताया कि अप्रैल माह से नाला सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत प्रमुख नालो की सफाई कराई गयी है और शेष नाला सफाई कार्य किया जा रहा है, जिसमें जल्द सभी नालो की सफाई पूर्ण हो जायेगी।

मालवीय नगर चौक हाउसिंग बोर्ड परिसर में शौचालय निर्माण एवं हाउसिंग बोर्ड को शौचालय निर्माण हेतु नोटिस देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान दादी दादा, नानी नाना पार्क का निरीक्षण संधारण हेतु निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि सभी स्वच्छता निरीक्षक सफाई दरोगा व वार्ड प्रभारी अपने अपने वार्डो में प्रतिदिन निर्धारित समय तक सफाई कार्य कराना सुनिश्चित करे। लोककर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर,राजस्व व बाजार प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल,विद्युत व यांत्रिकी प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकर,पार्षद मनोज सोनी, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,गौतम सहित सफाई विभाग अमला उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button